उत्तराखंड

रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

Advertisements
  • रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग
  • हजारों लोगों ने निकाला जुलूस, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज और पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ने उठाए सवाल

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के मामले को लेकर मंगलवार को सोमेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने जुलूस निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विकास के नाम पर जनता को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हो रही है, जबकि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अवैध संपत्ति के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए।

जुलूस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुम सिंह बोरा के स्मारक से शुरू हुआ और मुख्य बाजार, चौराहे समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेखा आर्या के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल

जुलूस के समापन पर सोमेश्वर चौराहे पर जनसभा आयोजित की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय पाल ने अपने संदेश में कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सुविधाओं को लेकर लोगों की समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि क्षेत्र के विकास कार्यों और संसाधनों के इस्तेमाल में अनियमितताएं हुई हैं तो उनकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति से जुड़े आरोप गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सामने पूरे मामले की सच्चाई आनी चाहिए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

वहीं, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ने कहा कि सोमेश्वर की जनता अपने क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, अस्पताल, आधुनिक स्कूल, खेल मैदान और पेयजल जैसी सुविधाएं जनता की जरूरत हैं। कथित संपत्ति के मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए, ताकि जनता के बीच उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके।

जनसभा में स्थानीय महिलाओं और अन्य वक्ताओं ने भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के हिस्से के विकास कार्यों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कथित संपत्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में विकास कार्यों की प्राथमिकता और संसाधनों के इस्तेमाल से जुड़े सवाल भी इससे जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन और जनसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व दर्जा मंत्री कृष्णा सिंह बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट, युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी भुवन दोसाध, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रकाश खाती, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बोरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाध, हीरा मेहरा, राहुल आर्य, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार, एनएसयूआई अध्यक्ष कैलाश कुमार, विजय सैजारी और अधिवक्ता नवल जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top