इंफो उत्तराखंड
केंद्र सरकार ने कुछ यूट्यूब चैनलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 8 YouTube चैनलों को ब्लॉक किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ यूट्यूब चैनल पर भारत के विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने का भी आरोप है। मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए ये बड़ी कार्रवाई की है।
जिन यूट्यूब चैनल को ब्लाक किया गाय है, उनके कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ से अधिक थी। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स की संख्या 85 लाख से अधिक थी।
आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 8 YouTube समाचार चैनलों को अवरुद्ध कर दिया गया है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें