स्वास्थ्य

दु:खद : यह टेंपो पलटने से हुआ बड़ा हादसा। IIT के 14 छात्र थे शामिल

जोशीमठ. जोशीमठ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर टीवी टावर के पास बुधवार को एक टेंपो ट्रैवलर्स वाहन सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के शिकार हुए इस वाहन में आईआईटी रुड़की से आए 14 छात्र सवार थे।

दुर्घटना होते ही आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। वाहन में सवार सभी छात्रों ने वाहन के अंदर से शोर मचाया तो देखते ही देखते स्थानीय लोगों का जमघट लग गया। लोगों ने गंभीर घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ छात्रों पर मामूली चोटें आईं और उन्हें भी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अब हर सोमवार को ‘समाधान दिवस'

जानकारी के अनुसार बड़ा हादसा होने से छात्र बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से वाहन अचानक सड़क के नीचे जा गिरा, जिसके बाद स्थानीय निवासी संजय रावत ने बताया कि एक निजी होटल से वाहन छात्रों को लेकर जोशीमठ की तरफ जा रहा था. तभी अचानक वाहन सड़क के नीचे जा गिरा, जिसमें सवार 14 छात्रों में से 5 को हल्की चोटें लगी हैं। इन्हें निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि रुड़की से टेंपो ट्रैवलर्स वाहन छात्रों को लेकर जोशीमठ औली पहुंचा था और वापसी के दौरान हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अब हर सोमवार को ‘समाधान दिवस'
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top