उत्तराखंड

Breaking : आप ने उत्तराखंड में पार्टी संगठन समेत सभी इकाइयां की भंग, आप प्रभारी ने ट्वीट कर दी जानकारी : आप (AAP)

नए संगठन के साथ जनता के हक हकूकों की लडाई निरंतर रहेगी जारी – दिनेश मोहनिया, प्रदेश प्रभारी, आप

 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव संपन्न होने के बाद आज आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशानुसार, उत्तराखंड के पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठ की इकाइंया भंग कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

 

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी । उन्होंने अपने टृवीट में लिखा है कि “आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार उत्तराखंड के संगठन और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयां भंग की जाती है, संगठन का पुननिर्माण होगा, काम की राजनीति को उत्तराखंड के घर घर तक लेकर जाना होगा लक्ष्य, आम आदमी पार्टी के हकों के लिए लडते रहेंगे,लडेंगे,जीतेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

 

 

उन्होंने आगे बताया कि आप पार्टी जनता के हक हूकों के लिए पहले भी लडती आई है और लगातार जनसरोकारों के मुद्दों को उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव बडी ही मजबूती से लडते हुए सभी सीटों पर चुनाव लडा और आगे भी पार्टी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता के हक हकूकों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नए संगठन निर्माण के साथ ही अन्य सभी इकाइंया को जल्द पूरा तैयार करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top