उत्तराखंड

Laksar News : नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

  • नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

जोनी चौधरी/ लक्सर प्रभारी

(9548216591)

24 तारीख को वादी मुकदमा पल्ला सिंह निवासी-ग्राम भोगपुर लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर अंकित कराया गया था कि बन्टी पुत्र मदन सिंह निवासी- ग्राम भोगपुर* लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली लक्सर में अन्तर्गत धारा-363,366 भादवि में अभियोग कायम व पंजीकृत किया गया।

अपह्रता किशोरी की अतिशीघ्र बरामदगी हेतु *SSP* हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए थे। अपह्रता किशोरी की बरामदगी हेतु *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित की गई पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टीवी० फुटेज चैक की गयी व सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए मुखबिर मामूर किये गये व मोबाइल सर्विलांस की सहायता ली गयी। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक-26.04.2023 को अपह्रता/पीडिता को अभियुक्त बंटी उपरोक्त के कब्जे से श्यामपुर हरिद्वार से बरामद किया गया है व अभियुक्त बंटी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

पीडिता के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में पोक्सो एक्ट व धारा-376 भादवि की बढोत्तरी की गयी है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

गिरफ्तार अभियुक्त

बंटी पुत्र मदन सिंह निवासी- ग्राम भोगपुर लक्सर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र करीब 40 वर्ष।

पुलिस टीम

01. उ०नि० अशोक रावत
02. का० जगत सि़ंह
03. का० अनिल पंवार
04. का० पंकज
05.म०का० पूनम

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top