देश

नई दिल्ली में कृषि मंत्री ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से की शिष्टाचार भेंट, किया ये अनुरोध

नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

नई दिल्ली। प्रदेश की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा पीएमएफएमई योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक उत्तराखण्ड राज्य में 1591 इकाई स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत लगभग 52 करोड़ के निवेश से 707 सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अनुराग रावत ने "नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन" में दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति

इन इकाईयों से लगभग 3000 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई योजनान्तर्गत प्रमोशन गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए डीआरपी के लम्बित देयकों का यथाशीघ्र भुगतान करते हुए योजना की प्रगति में तीव्रता लाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल पर आ रही समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत स्थित को-ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के फिर बहुरेंगे दिन : डॉ. धन सिंह रावत

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से पीएमएफएमई योजनान्तर्गत प्रमोशन गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं डी०आर०पी० के लम्बित देयकों के भुगतान हेतु भारत सरकार से शतप्रतिशत केन्द्रांश की धनराशि शीघ्र अवमुक्त कराने का अनुरोध किया। ताकि योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सम्भव हो सके। जिसपर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक आश्वासन देते शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  दून में एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को उत्तराखंड के जैविक उत्पादों से निर्मित किट और रेशम से निर्मित शॉल भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड का दौरा करने और नवनिर्मित पीएमएफएमई स्टोर के लोकार्पण का अनुरोध किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top