उत्तराखंड

Big Breaking : ऋषिकेश में अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी आयकर का छापा, पांच लोग गिरफ्तार

ऋषिकेश: शहर के मानवेंद्र नगर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे चार लोगों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा है। इनके साथ तीन और लोगों की टीम बताई जा रही है, जो छापेमारी के दौरान नकदी और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी। इनमें से भी एक को पकड़ लिया गया है। इस तक पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए पांचों फर्जी आयकर अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जी आयकर अधिकारियों के द्वारा जिस घर में छापेमारी की जा रही थी, उस घर के एक व्यक्ति को भी अपने साथ ले गए थे। हालांकि अब उसे भी ढूंढ लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

मिली जानकारी के अनुसार यह सभी फर्जी आयकर अधिकारी दिल्ली से आए थे। ऐसा बताया जा रहा है यह सभी लोग रात से ही एक व्यक्ति के घर में छापेमारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top