नैनीताल/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्यांल ने आदेश जारी किया है।
नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्यांल द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नैनीताल जिले में अत्यधिक ठण्ड व कोहरे के कारण जनपद में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को दिनांक 10-01-2023 से दिनाँक 15-01-2023 तक बन्द रखने का निर्णय लिया गया है।
जनपद में संचालित समस्त आगनबाड़ी केन्द्रों को दिनांक 15-01-2023 तक पूर्ण रूप से बन्द किये जाने के आदेश निर्गत किये जाते हैं।
इस अवधि में बाल विकास परियोजना अधिकारी एवम् आंगनबाड़ी सुपरवाईजर व कार्यकत्री केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में उक्तानुसार सूचना उपलब्ध कराते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।
पढ़िए आदेश :-
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें