रजेजो: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच एक और बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है की यूक्रेन की राजधानी कीव में एक अन्य भारतीय छात्र को गोली लगी है। फिलहाल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात का खुलासा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को एएनआई से विशेष रूप से बात करते हुए पोलैंड के रजेजो हवाई अड्डे पर किया।
उन्होंने बताया कि कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे तुरंत कीव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चार केंद्रीय मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह यूक्रेन से सटे देशों में भारतीयों के निकासी के प्रयासों की देखरेख कर रहे हैं। बता दें की हाल ही में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों से कीव छोड़ने के लिए कहा था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें