उत्तराखंड

दु:खद खबर : यहां गंगा की तेज बहाव में डूबा सेना का जवान, SDRF ने किया शव बरामद

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के फूल चट्टी के पास आज राजस्थान निवासी एक सेना का जवान गंगा (army soldier ganga) में नहाते समय बह (flowing) गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण झूला पुलिस ने कहा कि राजस्थान से 6 लोगों का दल ऋषिकेश घूमने के लिए आया था।तभी दल के सभी लोग फुल चट्टी के पास घूमने गए थे। वहां सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सुबोध उनियाल

इसी दौरान नितुल नदी की तेज बहाव में बहने लगा, नितुल को गंगा में बहते देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उनके हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी। और देखते ही देखते नितुल तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक : सीएम धामी

सूचना पर लक्ष्मण झूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ (SDRF) को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने फूल चट्टी के पास गंगा की उफनती लहरों के बीच सर्च अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग सेतु पुल का निर्माण जल्द करें पूरा : मुख्य सचिव

एसडीआरएफ (SDRF) इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने कहा गंगा में डूबे युवक को घटना स्थल से 2 किलोमीटर आगे नीम बीच के पास एक टापू से शव बरामद कर लिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top