उत्तराखंड

दुःखद : यहां सेना का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, दूसरा गंभीर घायल

दुःखद : यहां सेना का ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, दूसरा गंभीर घायल

इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आई है, जहां सेना का ट्रक सड़क से अनियंत्रित होकर करीब 20 मीटर नीचे पलट गया। जिसमें ट्रक चालक जवान की मौत हो गई, जबकि सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सेना का एक ट्रक रूड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल जा रहा था, इसी दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक असलम (36) की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

जबकि गंभीर रूप से घायल सहायक चालक सर्वर आजम (45) को पुलिस ने पीएचसी फकोट में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ में तैनात था। वहीं घायल जवान 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट में तैनात है।

उन्होंने बताया कि अभी इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेना की यूनिट को इसकी सूचना भेज दी गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top