उत्तराखंड

ब्रेकिंग : श्रीनगर में सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक की अपॉइंटमेंट फिक्सिंग का हुआ पर्दाफाश….

श्रीनगर/इंफो उत्तराखंड 

चिल्ड्रेन्स अकादमी श्रीनगर में सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापक की अपॉइंटमेंट फिक्सिंग, मेरिट में सबसे ज्यादा प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदनकर्ता की सक्रियता से फेल हो गयी है।

दरअसल चिल्ड्रेन्स अकादमी में सामाजिक विज्ञान विषय मे सहायक अध्यापक का एक पद विज्ञापित किया गया था, जिस हेतु प्रेम सिंह नाम के अभ्यर्थी ने भी आवेदन किया, किंतु साक्षात्कार हेतु जारी मेरिट लिस्ट में उनका नाम गायब था।

इस सम्बंध में जब प्रेम सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कार्यालय से सम्पर्क साधा, तो उसको बताया कि उसका रोज़गार कार्ड आवेदन पत्र के साथ संलग्न नहीं था! ये जानकर प्रेम सिंह का माथा ठनका और वो समझ गये कि उन्हें चयन पक्रिया से बाहर करने हेतु ये षडयंत्र रचा जा रहा है।

प्रेम सिंह ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी पौड़ी जोगदंडे को की, जिसमें बताया गया कि यह सब अशासकीय विद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री जगमोहन रावत जो कि जनता इन्टर कॉलेज ढामकेश्वर में सहायक अध्यापक हैं की सगी बहन रेखा बुटोला जिसका मेरिट लिस्ट में गुणांक 63.33% का चयन करने हेतु किया गया है।

प्रेम सिंह का मेरिट लिस्ट में गुणांक 68.40% है, ऐसे में रेखा बुटोला का चयन होना सम्भव ही नहीं था, प्रेम सिंह के अतिरिक्त एक अन्य अभ्यर्थी वन्दना ने भी इसी तरह का षडयंत्र रचकर उनका नाम भी मेरिट लिस्ट से गायब करने का आरोप लगाया, जिससे जिलाधिकारी ने मामले को भांप लिया और तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को मामले की जाँच हेतु लिखा।

जिलाधिकारी के दखल के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने उक्त साक्षात्कार को तो रदद्द कर दिया है, लेकिन योग्य अभ्यर्थियों को षड़यंत्र के तहत चयन प्रक्रिया से बाहर करने वालों को सजा मिलना अभी बाकी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top