उत्तराखंड

आस्था : चारधामाें में सर्वश्रेष्ठ बैकुंठ धाम बद्रीनाथ के खुले कपाट, देखिए वीडियो 

best-baikunth-dham-badrinath-dham-in-chardham.

बद्रीनाथ धाम : 7: बजकर 10 मिनट पर श्रद्धलुओ के लिए खुले कपाट

चारधामाे में सर्वश्रेष्ठ बैकुंठ धाम बद्रीनाथ के कपाट आज विधि-विधान व पूजा अर्चना के साथ प्रातः 7 बजकर 10 मिनट पर सेना के बैंड की मधुर ध्वनि के साथ शीत काल के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर देश विदेश से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए।

समुद्र तल से दस हजार 500 फीट की ऊंचाई पर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित बद्रीनाथ धाम मे आज प्रातः 4.30 से मंदिर समिति द्वारा कपाट खोलने की प्रकिर्या शुरू कर दी थी। जिस के तहत 5.30 बजे प्रात:कुबेर जी का बामणी गांव से मंदिर परिसर में आगमन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

मुख्य मंदिर से प्रात:5.30 बजे द्वार पूजन, रावलजी, धर्माचार्य का 6 बजे प्रात: सभा मडप में प्रवेश व पूजा,अर्चना हुई l इसके साथ ही गर्भगृह से लक्ष्मी जी को बाहर लाकर लक्ष्मी मंदिर में विराजमान किया गया तथा उद्धव जी व कुबेर भगवान को गर्भ गृह में भगवान विष्णु के साथ विराजमान कराने के साथ ही 7 बजकर 10 मिनट पर प्रात: मंदिर के कपाट शीतकाल के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

जबकि आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी मंदिर परिसर में विराजमान हुई। इस अवसर पर पर शीतकाल में कपाट बंद होने पर माणा गांव की कुंवारी कन्याओं द्वारा अपने हाथ से बुना गया घृत कंबल जो शीतकाल में भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी को ओडा जाता है, उसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

इस इस अवसर पर बद्रीनाथ के रावल इशवरी प्रसाद नम्बूरी धर्माधिकारी प्रकाश थपलियाल, बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र भट्ट, के.एस.नगन्याल आई.जी. पुलिस गढ़वाल सहित सेना,आईटीबीपी. बीआरओ के अधिकरी व गणमाम्य मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top