राजनीति

राजनीति : भाजपा ही करेगी विकास क्योंकि “सुबोध” ने जीता जनता का विश्वास,, नरेंद्र नगर में सुबोध उनियाल की लहर

भरपूर (देवप्रयाग)/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के कुर्न में आज भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने गांव- गांव जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके समर्थन में क्षेत्रवासियों का काफी सकारात्मक रुख देखा गया।

विडियो :-

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल जी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता ने कुर्न, सौड़, सैंण, दनाड़ा, आदि स्थानों पर प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की गई।

इन दिनों चल रही जनसभा और जनता का मूड यही लग रहा है कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली है, क्योंकि जनता विकास कार्यों के हितों में रहने वाली भाजपा को समर्थन देना चाहती है। दरअसल, नरेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर फिर से इस बार भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल प्रतिद्वंदी को मात देने के मूड में लग रहे हैं।

विडियो :-

ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार पिछले कई सालों में विधानसभा में विकास कार्यों का पुलिंदा जनता से छिपाया नही जा सकता है,, इसीलिये जनता फिर से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के समर्थन में लग रही है।

जनता के बीच गुमराह की राजनीति कर रहे विपक्ष के प्रत्याशी भाजपा के शाशन काल के विकास कार्यों को डाइजेस्ट नही कर पा रहे हैं।

भले ही विपक्ष अपने जन संपर्क में एडी चोटी का जोर लगा रहें हों लेकिन ग्राउंड रिपोर्टों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सुबोध के सामने सभी धराशाही होने वाले हैं।

बहरहाल राजनीति औऱ क्रिकेट की अंतिम गेंद तक का कुछ पता नहीं लग पाता की विजय किसकी होगी। हालांकि सुबोध उनियाल की टीम प्रबल दावेदारी रखते हुए सभी पर भारी पड़ती हुई दिखाई नजर दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल व शरद तड़ियाल ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है, इसको देखते हुए हम विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

इस में महेंद्र गुसाईं, हर्षपाल, नरेंद्र सिंह, घनश्याम, विनायक पंत, जगदीश लालाजी शरत तड़ियाल, परवेंद्र तड़ियाल, महिपाल सजवान, धरेंद्र रावत सकनी, राकेश सौड़, सुरमान सिमस्वाडा़, शिव सिंह सिमस्वाडा़, राम सिंह डोबरी, कृष्ण, धीरज, गोविंद, अमित, अजय, मोहन सिंह, बाबू, गुलाब सिंह, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top