उत्तराखंड

रेजिन आर्ट और मिनिएचर की दुनिया में नई पहचान बना रही हैं भूमिका चौरसिया। महिलाओं को दे रही है स्वरोजगार 

भूमिका चौरसिया ने कला को पेशा बनाया, महिलाओं को रोजगार देने का किया वादा

नीरज पाल 

देहरादून की भूमिका चौरसिया ने अपनी हॉबी को पेशे में बदलते हुए पिछले 11 महीनों में अपनी कला का एक नया आयाम स्थापित किया है। एक क्वालिफाइड आर्टिस्ट, भूमिका ने अपने कार्य के माध्यम से न केवल अपनी प्रतिभा को दिखाया है, बल्कि महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयी राज्यों को मिले फ्रेट सब्सिडी : भरत सिंह चौधरी

भूमिका ने बताया कि उनके पास छह महिलाओं की एक टीम है, जो रेजिन से बने मिनिएचर और अन्य कला उत्पादों का निर्माण करती है। उन्होंने कहा, “हमारी सभी उत्पाद हाथ से बनाई गई हैं और बाजार से नहीं खरीदी गई हैं। हम छोटे-छोटे डेकोरेशन आइटम बनाते हैं, जो आजकल के छोटे घरों के लिए उपयुक्त हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को दी ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

भूमिका को ओएनजीसी द्वारा एक वर्कशॉप में भाग लेने का अवसर मिला है, जहां वे स्कूल के बच्चों को कला से जोड़ने का काम करेंगी। वह अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिलाओं को छोटे-छोटे कार्यशालाओं में भाग लेने और अपनी कला कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफल

“महिलाएं काम करना चाहती हैं, लेकिन कई बार उन्हें रास्ता नहीं मिलता। मैं चाहती हूं कि वे मेरे प्लेटफॉर्म से प्रेरित हों और अपने कौशल को विकसित करें,” भूमिका ने कहा।

भूमिका का यह प्रयास न केवल कला को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि देहरादून में रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top