उत्तराखंड

Big breaking:- कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन वरिष्ठ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को झटका, तीन बड़े नेताओं ने थामा भाजपा का दामन 

देहरादून।‌ निकाय चुनावों से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) मथुरा दत्त जोशी, पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और वरिष्ठ नेता जगत सिंह खाती शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी छोड़ने का कारण अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से मेयर का टिकट न मिलना बताया। वहीं, बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष ने इन नेताओं का स्वागत किया और पार्टी में उचित सम्मान देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए इसे “कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाली पार्टी” करार दिया। वहीं, चुनावों से ठीक पहले इस बदलाव को भाजपा के लिए मजबूती और कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top