उत्तराखंड

Big breaking : उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल! 4 IAS समेत 3 PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल
चार आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आईएएस अधिकारियों में हिमांशु खुराना को अपर सचिव जलम और अपर देशक जलम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सुश्री नमामि बंसल को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

प्रशांत कुमार आर्य से प्रबंध निदेशक जीएमवीएन का दायित्व वापस ले लिया गया है, जबकि विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी से हटाकर प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

पीसीएस अधिकारियों में जयवर्धन शर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार, योगेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी, पिथौरागढ़, और श्रीमती रिचा सिंह को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

यह फेरबदल शासन के प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top