उत्तराखंड

Big breaking:- मनवीर चौहान के विवादित बयान पर गरिमा दसौनी का पलटवार! अडानी पर देशद्रोह का आरोप! देखिए Video..

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के विवादित बयान पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दसौनी ने कहा कि भाजपा अडानी के बचाव में उतरकर जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटका रही है।

उन्होंने कहा, “हैरत की बात है कि भाजपा नेताओं को एक व्यापारी के बचाव की इतनी चिंता है, जिसने देश का नाम खराब किया है। अडानी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अमेरिका ने भी इस पर वारंट जारी किया है, क्योंकि इस व्यक्ति ने घोटाले और छल-कपट के जरिए 22 करोड़ रुपये की घूस दी है।”

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

दसौनी ने आरोप लगाया कि अडानी ने सस्ती दरों पर कोयला खरीदकर महंगी दरों पर बिजली बेची। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही व्यापारी है, जो 2014 से पहले 609वें स्थान पर था और अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

दसौनी ने कहा कि भाजपा नेताओं को देशहित के मुद्दों पर बोलना चाहिए, न कि अडानी जैसे व्यापारियों का बचाव करना। उन्होंने उत्तराखंड भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता इन सवालों का जवाब मांग रही है, लेकिन भाजपा इनसे बचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top