उत्तराखंड

Big breaking:- राजधानी देहरादून से बड़ी खबर, विधानसभा भवन के कार्यालय में लगी आग। दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

विधानसभा भवन के कार्यालय में लगी आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

देहरादून। राजधानी देहरादून के विधानसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां करीब 5:15 बजे के आसपास विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने एक कार्यालय में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस और फायर स्टेशन देहरादून की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

आग विधानसभा भवन कैंटीन के ठीक ऊपर स्थित कार्यालय में लगी थी। आग ने कार्यालय के खिड़कियों और दरवाजों पर लगे पर्दों को अपनी चपेट में ले लिया, वहीं अंदर रखी अन्य सामग्री को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने मोर्चा संभालते हुए आग को तेजी से काबू में किया।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से विधानसभा भवन परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top