उत्तराखंड

Big breaking:- अवैध वसूली करने वालों पर चला पौड़ी पुलिस का डंडा! दो‌ गिरफ्तार

ट्रक चालकों से अवैध वसूली: दो गिरफ्तार

कोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार में ट्रक यूनियन के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिद्धबली बैरियर पर दो व्यक्ति खुद को संयुक्त यातायात समिति (रजि.) के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष बताकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दिनेश सिंह तड़ियाल और सुशील रावत को गिरफ्तार किया। उनके पास से समिति की रसीद बुक और वसूली गई धनराशि भी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

कोतवाली कोटद्वार में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला मु.अ.सं. 313/24 के तहत धारा 126/308(2) BNS में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दिनेश सिंह तड़ियाल, निवासी भवानी एनक्लेव, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, जबकि सुशील रावत, निवासी शिवालिक नगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के रूप में पहचान हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top