उत्तराखंड

Big breaking:- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की एक और सुरंग पूरी, गौचर से सिवई तक हुई खुदाई पूरी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की एक और सुरंग पूरी, गौचर से सिवई तक हुई खुदाई पूरी

गौचर/चमोली। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत गौचर से सिवई तक बनाई जा रही एस्केप टनल का आज सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हुआ। भोपाल स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड की टीम ने 3 साल 9 महीनों की मेहनत के बाद यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर कंपनी ने सभी कर्मचारियों और इंजीनियरों के योगदान को सराहा और उन्हें सामूहिक भोज का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  आह्वान: मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ संत समाज : शिवराज सिंह चौहान

इस परियोजना के तहत एस्केप टनल के टी16 पैकेज-09 की खुदाई का कार्य पूरा किया गया, जो इस बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। 25 दिसंबर को गौचर से सिवई तक की खुदाई पूरी हो गई। यह एस्केप सुरंग 6,322 मीटर लंबी है और इस कार्य में 3 साल 9 महीने का समय लगा।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परियोजना को गति मिलेगी और यह तकनीकी विशेषज्ञता और टीम वर्क का एक बेहतरीन उदाहरण है। इस परियोजना का क्रियान्वयन मेसर्स एचसीसी-डीबीएल (संयुक्त उद्यम) के तहत किया जा रहा है, जिसमें तुमास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अल्टीनोक (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी) की भी महत्वपूर्ण भूमिका है, जबकि रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) नियोक्ता/ग्राहक के रूप में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

सुरंग की खुदाई के इस सफल समापन के साथ ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक के रेल मार्ग निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम और आगे बढ़ा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top