देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भाजपा संगठन में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, उनके इस इस्तीफे की चर्चा जोरों-शोरों से चल रही है।
यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक इस्तीफा दे सकते हैं।
बताया जा रहा है कि अभी यह सब चर्चाएं मात्र ही है, अंतिम फैसला तो पार्टी हाई कमान ही करेगा। आपको बताते चले कि बद्रीनाथ से पूर्व विधायक दिल्ली में ही बताए जा रहे है, और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिल चुके है। वहीं राजपुर रोड सीट से विधायक खजनदास भी दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से मिल चुके है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें