रोजगार/नौकरी

ब्रेकिंग : अग्निवीर भर्ती (agniveer recruitment) में शामिल होने जा रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव, अब पहले करना होगा ये काम..

इंफो उत्तराखंड 

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में शामिल होने जा रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, जहां अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा से पहले अब ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सेना की ओर से जारी किए गए नोटिस के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का भव्य शुभारंभ! सीएम ने दिखाई हरी झंडी

ऐसे में नई प्रक्रिया के अनुसार अब ऑनलाइन लिखित परीक्षा क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को ही अग्निवीर भर्ती रैली में फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

गौरतलब है, कि अब तक अग्निवीर भर्ती के तहत पहले फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट होते थे। इसके बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होती थी।

जल्द होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन :-

नई अग्निवीर भर्ती रैली के लिए 15 फरवरी के आसपास से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना 'सेवा पखवाड़ा'

अब तक 19000 अग्निवीरों की जॉइनिंग हो चुकी है, एवं आगामी सप्ताहों में 21,000 और अग्निवीर ज्वाइन करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top