उत्तराखंड

कल्जीखाल के ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुम्भ का प्रमुख बीना राणा (Pramukh Beena Rana) ने किया उद्घाटन

Advertisements

⬅️ विकास खण्ड़ कल्जीखाल के ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुम्भ का प्रमुख बीना राणा ने किया उद्घाटन

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड़ स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुम्भ का प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा ने शुभारम्भ किया। कल्जीखाल क्रीड़ा स्थल पहुंचने पर आयोजकों द्वारा बाद्य यन्त्रों एवं फूल मालाओं से प्रमुख का स्वागत किया गया।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कल्जीखाल दिनेश नेगी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन एथलेटिक 60 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अर्चना, द्वितीय स्थान मान्या एवं तृतीय स्थान कनिका, 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नैन्सी, द्वितीय स्थान आरूषी रावत एवं तृतीय स्थान पर दीपिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

खिलाड़ियों द्वारा प्रमुख बीना राणा को मार्च पास्ट की सलामी दी गयी। अपने सम्बोधन में प्रमुख बीना राणा ने कहा कि इस तरह खेल महाकुम्भ का आयोजन कर हमारी सरकार का सराहनीय प्रयास है, इससे विकासखण्ड़ के खिलाड़ियों का अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा जिससे वे खेलों में अपना भविष्य भी बना सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

आजकल खेलों में भी नौकरी का अच्छा मौका मिलता है। सभी आयोजको एवं निर्णायकों को खेल की भावना से कार्य करना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। मैं आयोजकों का धन्यवाद करती हूॅं।

इस अवसर पर खण्ड़ शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, खण्ड़ विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा, सहायक विकास अधिकारी पंचायतत मेघराज सिंह, खेल समन्वयक अनिल भट्ट, जिला उपाध्यक्ष जू0हा0स्कूल शिक्षक संगठन पौड़ी प्रेम प्रकाश कुकरेती, ब्लॉक मंत्री प्रा0शि0 संगठन कल्जीखाल सुभाष आर्य, कनिष्ट उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, प्रधान ग्राम पंचायत धारी मदन सिंह रावत, बड़कोट(मनि0) नवीन कुमार, सुतारगांव सुनील नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता अजय पटवाल, अशोक रावत आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन सहायक खण्ड़ विकास अधिकारी सुरेश शाह के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top