देहरादून/इंफो उत्तराखंड
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के 7 मोर्चा के प्रभारी घोषित किए हैं। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार पर पार्टी के मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार पर पार्टी के मोर्चा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
इनमें से प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को युवा मोर्चा, कुलदीप कुमार को महिला मोर्चा, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी को किसान मोर्चा, राजेन्द्र बिष्ट को अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली को अल्पसंख्यक मोर्चा, नीरू देवी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को ओबीसी मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें