देहरादून/इन्फो उत्तराखंड
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी ने अपने 2 प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी कर दी है।
जिसमें डोईवाला विधानसभा से बृज भूषण गैरोला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांग्रेस से आए भाजपा में किशोर उपाध्याय को टिहरी से प्रत्याशी घोषित किया है।
अब डोईवाला से भाजपा के बृज भूषण गैरोला की टक्कर कांग्रेस के गौरव चौधरी से होगी। जबकि टिहरी के रण में भाजपा के किशोर उपाध्याय के साथ कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। बताते चलें कि धन सिंह नेगी वर्तमान में टिहरी से भाजपा विधायक हैं, जबकि किशोर उपाध्याय कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। गत दिवस हुई इस अदला-बदली के बाद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अब रोमांचक होने जा रहा है।
पढ़े सूची:-
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें