उत्तराखंड

हादसा : यहां खाई में गिरी बोलेरो वाहन, एक की मौत, चार गंभीर घायल

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

देहरादून से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। जिसमें गाड़ी सवार एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर कोटि गनासा, लाल पुल के पास बोलेरो वाहन संख्या नंबर UK16TA0416 जो विकासनगर से जुगरी जा रहा था, तभी वाहन बीच रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

वहीं सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम पोस्ट चकराता से उप निरीक्षक रविंद्र रावत के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वहीं एसडीआरएफ ने इस हादसे में गंभीर से घायल चार लोगों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भिजवाया गया है। वहीं हादसे में मरने वाले व्यक्ति का शव स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

घायलों के नाम :-

1. राम सिंह पुत्र विजय राम पेनुवा 55 वर्ष,

2. चालक अतर सिहं पुत्र राम सिंह 38 वर्ष,

3. नीटू पुत्र मोहन सिंह 28 वर्ष,

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

4. कमियां पुत्र भोला 45 वर्ष,

मृतक का विवरण :-

केवल राम 38 वर्ष.

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top