उत्तराखंड

बड़ी खबर : बॉलीवुड सिंगर पवनदीप राजन को आखिरकार क्यों रात में डिनर करने के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार, पढ़ें,,,

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

सेलिब्रिटी होना कई बार सेलिब्रिटी के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है।

हालांकि हर सेलिब्रिटी को ऊंचाइयों के मुकाम पर पहुंचाने के लिए हर एक फैन का बहुत बड़ा हाथ होता है लेकिन अपने प्रशंसको के खातिर कई बार सेलिब्रिटी भूखे रह जाते हैं।

उत्तराखंड के चंपावत के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर पवनदीप राजन एक कार्यक्रम के सिलसिले में 15 सितंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे यहां उनका एक निजी होटल में एक कार्यक्रम था उसके पश्चात वह अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री से भी मिलने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मुख्यमंत्री से मिलने के पश्चात जब अपने देहरादून के दोस्तों के साथ डिनर करने घंटाघर स्थित रेस्टोरेंट दून फूड कोर्ट पहुंचे तो
रेस्टोरेंट के वेटर और तमाम स्टाफ पवनदीप राजन और उनकी टीम का ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने में जुट गए।

पवनदीप राजन यहां डिनर करने तो पहुंचे थे लेकिन उन्हें डिनर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ गया रेस्टोरेंट के तमाम स्टाफ उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लाइन में लग गया हालांकि वह अपने मित्र के रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पवनदीप राजन की सूचना मिलने पर रेस्टोरेंट के मालिक जतिन तुरंत रेस्टोरेंट में पहुंचे लेकिन पवनदीप राजन के 7 फोटो और ऑटोग्राफ लेने से वह अपने स्टाफ को भी रोक नहीं पाए
पवनदीप राजन के साथ उनके टीम मेंबर सहित लगभग 10 से अधिक लोगों को ऑटोग्राफ और फोटो खिंचवाने के बाद ही रेस्टोरेंट्स स्टाफ के द्वारा डिनर सर्व किया गया।

रेस्टोरेंट के संचालक जतिन के द्वारा बताया गया उनके दून फूड कोर्ट में सभी स्टाफ पवनदीप राजन के बहुत बड़ा फैन है उनके रेस्टोरेंट में सिर्फ पवनदीप राजन के ही गाने अक्सर सुनने को और देखने को मिलते हैं जिसके बाद पवनदीप राजन ने होटल संचालक सहित तमाम स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पवनदीप राजन ने कहा कि आप सभी प्रशंसकों के कारण ही आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

जिसके बाद रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पवनदीप राजन के द्वारा तसल्ली से ऑटोग्राफ के साथ फोटो भी खिंचवाई गई और फिर से देहरादून आने पर मिलने का वादा भी किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top