उत्तराखंड

दर्दनाक मौत : यहां महिला के ऊपर पहाड़ी से गिरा भारी-भरकम बोल्डर, मौके पर मौत

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में बारिश का कहर पहाड़ों में लगातार जारी है, वहीं बारिश से भूस्खलन, नदियों में प्रभाव बढ़ने और चट्टानों के दरकने का सिलसिला तेज हो गया।

वहीं ताजा मामला रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र का है, जहां ऊखीमठ चोपता- गोपेश्वर मार्ग पर सड़क पर पैदल चल रही बुजुर्ग महिला के ऊपर पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब सुबह 11:00 बजे की है, जब उखीमठ के डुंगर गांव निवासी 75 वर्षीय मुंगली देवी अपने गांव डुंगर से पैदल ऊखीमठ बाजार आ रही थी। तभी किमणाधार में अचानक महिला के ऊपर पहाड़ी से चट्टान टूटकर गिर गई और महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके सूचना मिलते ही ऊखीमठ तहसील प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और मलबे को हटा कर महिला के शव को बहार निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान ने बताया कि महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं मलबा आने से सड़क भी बंद हुई है, जिसे खुलवाया जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top