उत्तराखंड

विकासनगर में नाबालिग छात्रा की नृशंस हत्या, चचेरा भाई फरार

  • विकासनगर में नाबालिग छात्रा की नृशंस हत्या, चचेरा भाई फरार

विकासनगर। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का क्षत-विक्षत शव ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे मिला। हत्या का तरीका इतना क्रूर था कि पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए।

पुलिस के अनुसार छात्रा बुधवार शाम अपने चचेरे भाई के साथ दवा लेने के लिए बाइक से निकली थी, लेकिन रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह शक्ति नहर के किनारे छात्रा का शव बरामद हुआ, जबकि चचेरा भाई मौके से फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू

जांच में सामने आया है कि छात्रा के हाथों की उंगलियां कटी हुई थीं, नाक काट दी गई थी, गला रेता गया था और सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया था। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और धारदार हंसिया बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी हंसिया से हत्या की गई।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें छात्रा और उसका चचेरा भाई एक पेट्रोल पंप पर बाइक से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ही यह हंसिया खरीदी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : अब हर गर्भवती महिला की होगी मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच, 6 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि आरोपी युवक की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम को भी शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झण्डे पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top