उत्तराखंड

दुःखद :- देवप्रयाग के पास खाई में गिरी कार! एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

देवप्रयाग क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)। देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्या गांव के पास रविवार को एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीपलकोटी से ऋषिकेश की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गहरी खाई में उतरकर शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक लाया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार गुर्जर (26), पुत्र ऋषि पाल, निवासी हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। यह हादसा क्षेत्र में वाहन चालकों के लिए सावधानी बरतने का एक बड़ा संदेश है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top