उत्तराखंड

उत्तराखंड : चमोली समेत तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित, डीएम ने जारी किए आदेश….

चमोली/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश के मद्देनजर 3 जिलों के समस्त स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अनुराग रावत ने "नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन" में दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति

इस आदेश में चमोली, बागेश्वर और चम्पावत जिले में भारी से भारी बारिश के मद्देनजर जनपद के समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में (26 तारीख) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 तारीख को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली, बागेश्वर और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। तेज गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना भी व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून में एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण

जनपद चमोली, बागेश्वर और चम्पावत में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top