हिल न्यूज़

बड़ी खबर: एसएसपी हरिद्वार की पहल पर जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद पुर ग्रांट में आयोजित की गई चौपाल

  • एसएसपी हरिद्वार की पहल पर जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद पुर ग्रांट में आयोजित की गई चौपाल

बहादराबाद/इंफो उत्तराखंड 

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अंतर्गत हरिद्वार को नशा मुक्त करने हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनपद के थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा जनता को जागरूक हेतु ग्राम अहमदपुर ग्रांट में चौपाल आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जिसमें लोगों को नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावो के बारे में बताया गया, साइबर क्राइम, उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति, साइबर शिकायत, सत्यापन, ई एफआईआर एप का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

ग्राम वासियों को नशे के संबंध में टोल फ्री नंबर वाले पमप्लेंट्स वितरित किए गए है, जिसमें सभी ग्राम वासियों को बताया गया कि वह किसी भी समय उक्त नंबर पर कॉल करके नशे की विक्रय करने संबंधित सूचना दे सकते हैं । सूचनाकर्ता का नाम पता गुप्त रखा जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

कार्यक्रम में ग्रामसभा के नवयुवकों को नशे से बचने हेतु युवक मंगल दल व ग्राम सुरक्षा समिति को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग/सहयोग करने हेतु निर्देशित किया।

नशे के विरुद्ध विधिनुरूप दंडिक कार्यवाही, जागरूकता व संवेदीकरण अभियान जारी रहेगा ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top