हिल न्यूज़

Christmas festival : पौड़ी मुख्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार, चर्च में मसीही समाज द्वारा की गई लोग शांति की कामना

Advertisements

इंफो उत्तराखंड 

रिपोर्टर, भगवान सिंह पौड़ी

जनपद पौड़ी गढ़वाल में भी आज रविवार को मुख्यालय पौड़ी में ईसाई समुदाय के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाया।

बीते शनिवार की रात जैसे ही घड़ी ने 12 बजे का इशारा किया तो वैसे ही शहर के गिरजाघर में विशेष पूजा- प्रार्थनाएं शुरू हो गई। इसी क्रम में आज मेसमोर के समीप स्थित मिशन चर्च में बड़ी तादाद में लोग एकत्र हुए।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

इस दौरान सांता क्लॉस तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं केक काटकर प्रभु यीशु को याद करते हुए लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाइयां दी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

गिरजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती झांकियां भी इस दौरान सजाई गई। बच्चों सहित महिलाएं और बड़े बुजुर्ग का उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं रंग-बिरंगे कपड़ों में लोगों ने क्रिसमस का जश्न मनाया। चर्च में रैबरन हरीश कुमार व रैबरन अनिल विलियम की मौजूदगी में मसीही समाज के लोगों ने सैकड़ों की तादाद में पहुंचे, और इस दौरान लोग शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

प्रभु यीशु के जन्म पर बच्चों व युवतियों ने कैंडल जलाई, वहीं इस दौरान उनके द्वारा चर्च के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top