उत्तराखंड

तबाही का मंजर : राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फटा बादल, सोंग नदी का पुल टूटा। देखें वीडियो…

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में बादल फटने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे कर अपनी जान भाग कर बचाई।

देखें वीडियो :-

मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 2:45 बजे रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में बादल फटने की सूचना मिली, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए, और इसकी सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया, और कुछ ग्रामीणों ने पास के एक रिसॉर्ट में शरण ली। एसडीआरएफ का कहना है, कि स्थिति पहले से काबू में है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

एसडीआरएफ को जब बादल फटने की सूचना मिली तो टीम तुरंत रवाना हुई, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग मालदेवता पर बाधित मिला। वाहन के किसी सूरत में आगे न जाने की हालत में टीम द्वारा बिना वक़्त गंवाये तत्काल पैदल ही आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि बादल फटने के कारण नदी एवं कुुंवा खाला में अत्यधिक पानी आने से ग्राम सरखेत में कुछ मकानों में पानी घुस आया।

SDRF की टीम द्वारा ग्राम सरखेत में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया, वहीं इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। चार पांच किलोमीटर आगे कुछ लोग रिसॉर्ट में पनाह लिए हुए हैं, जिन्हें भी रेस्क्यू करने के लिए टीम जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

बादल फटने की सूचना पर दौड़े चले आए गणेश जोशी

बादल फटने की सूचना मिलते ही सुबह- सुबह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गांव में पहुंच गए हैं, अपने पूरे दलबल के साथ सुबह ही गणेश जोशी मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत कर रहे हैं, और साथ ही हालात का जायजा भी ले रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top