उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कहीं नेताओं को आज मंत्री का पद भी सौपा गया है। इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया गया है। सभी आठ मंत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए रहे है। इसको लेकर सबको जानकारी भी दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे है। लेकिन बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री है, वहीं आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धामी कैबिनेट के आठ मंत्री पीएम के सामने सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
चंदन राम दास
गणेश जोशी
धन सिंह रावत
सतपाल महाराज
सौरभ बहुगुणा
सुबोध उनियाल
रेखा आर्य
प्रेमचंद अग्रवाल
और मंच पर काबीना मंत्रियो की 8 सीट रखी गई रिजर्व
विधायक विशन सिंह चुफाल, विधायक बंशीधर भगत को किय गया ड्राप, साथ में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी नहीं बनाया गया मंत्री।
यह भी पढ़े:बड़ी खबर : अब स्कूलों में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे शिक्षक। पढ़े आदेश