देहरादून /इंफो उत्तराखंड
उप चुनाव जीतने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के रूप में बड़ी सौगात दी। वहीं इसके लिए बजट सत्र में 5 करोड़ की घोषणा की गई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उप चुनाव प्रचार के दौरान चंपावत में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का कैंपस खोलने की घोषणा की थी। वहीं सीएम ने शिक्षा का हब बनाने की बात भी कही थी।
अब वार्षिक बजट में इसके लिए 5 करोड़ दिए जाने की घोषणा की है। अभी चंपावत में सरकारी डिग्री कॉलेज है, अब इसी कॉलेज को विश्वविद्यालय परिसर के रूप में उच्चीकृत किया जा सकता है।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का गठन सरकार ने 3 साल पहले ही किया था। यहां पहले से मौजूद आवासीय विश्वविद्यालय को समाप्त करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधीन संचालित अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के सरकारी डिग्री कॉलेजों को नवगठित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन लाया गया।
अभी विश्वविद्यालय का दूसरा संपूर्ण सत्र चल रहा है अब चंपावत में इसी विश्वविद्यालय का परिसर बनाने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं है, कि चंपावत परिसर आवासीय होगा कि नहीं।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें