उत्तराखंड

ब्रेकिंग : स्वास्थ्य मंत्री को सोशल मीडिया में मिली शिकायत तो अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंचे अस्पताल। डॉक्टर और कर्मचारियों में हड़कंप

पौड़ी गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत तीन दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर है इस दौरान उनके कई जगह क्षेत्र भर में कार्यक्रम लगे हुए थे लेकिन आज जिला चिकित्सालय पौड़ी का अचानक से उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया गया तो अस्पताल मैं डॉक्टर और कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए उन्होंने आपातकालीन सेवा कक्ष, डिजिटल एक्स रे रूम, सी.टी स्कैन, औषधि वितरण केन्द्र, जनरल ओपीडी, नवजात शिशु वार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण वार्डों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

आपको बता दें काफी समय से सोशल मीडिया में आए दिन अस्पताल की शिकायतें स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच रही थी

स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने आज पौड़ी स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल आये मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। डा0 रावत ने अस्पताल में निर्माणाधीन डायलिसिस केन्द्र की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डायलिसिस केन्द्र के बन जाने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा तथा उन्हें डायलिसिस के लिए बड़े शहरों में नही जाना पडे़गा।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री डा0 रावत ने पाबौ में निर्माणाधीन छात्रावास भवन व खेल स्टेडियम में कार्यो का जायजा लिया। उन्होनें किये जा रहे कार्यो को गुणवत्ता के साथ  करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किये जा रहे कार्यो से छात्रों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेगें।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इसके अलावा उन्होंने पैठाणी में निर्माणाधीन टैक्सी पार्किग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि टैक्सी पार्किग बन जाने से पैठाणी में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। कहा कि श्रीनगर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, सड़को के निर्माण में तेजी आने से लोग गांवों में ही स्वरोजगार को अपना कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे है।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय जन-प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top