उत्तराखंड

अल्मोड़ा: जिला चिकित्सालय में पहली बार हुआ जटिल ऑपरेशन (complex operation), 22 हजार रोगियों में से किसी एक रोगी मे पाई जाती है ये स्थिति…

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में पहली बार एक जटिल ऑपरेशन हुआ है। बताया जा रहा है कि रोगी के बाई ओर होने वाले अंग दाई ओर थे। इस बीमारी का सफल ऑपरेशन डा. अमित सुकोटी द्वारा किया गया है।

*जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा उत्तराखंड में सर्जन के पद पर कार्यरत सर्जन डा़० अमित सुकोटी*

जिला चिकित्सालय मे सर्जन के पद पर कार्यरत सर्जन डा० अमित सुकोटी ने इस रोग का सफल आपरेशन किया । जिला चिकित्लासय के सर्जन डा. अमित सुकोटी ने बताया कि अब जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा मे भी जटिल बीमारियों की सर्जरी हो रही है । जिसमे प्लास्टिक सर्जरी ,पैरों के नशों की जटिल सर्जरी भी शामिल है ।

यह भी पढ़ें 👉  दीवालीखाल बैरियर पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की, पुलिसकर्मी घायल

डा. अमित सुकोटी ने बताया कि जिला चिकित्सालय मे जो सर्जरी हुई यह मिरर इफेक्ट से हुई। उनके जीवन मे यह पहला मामला था, जब महिला का गौल ब्लेड़र निर्धारित स्थान के बजाय विपरीत दिशा में था।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया

*इमेज इफैक्ट से सफल हुआ ऑपरेशन*

उन्होंने बताया कि 22 हजार रोगियों मे से किसी एक रोगी मे यह स्थिति पाई जाती है । इसमें मरीज के अंग अपोजिट साईड में थे , साथ ही पित्त की थैली दो नलियों से जुड़ी हुई थी । यह आपरेशन इमेज इफैक्ट से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

*ऑपरेशन में अन्य सहायक लोग*

रोगी विमला तिवारी बागेश्वर जनपद के नैणी गांव की रहने वाली है । सर्जिकल वार्ड मे भर्ती है तथा अब स्वस्थ है। इस आपरेशन में (सर्जन) डा.अमित सुकोटी के साथ ही डा .कविता पोखरिया, सिस्टर प्रियंका व सिस्टर नेहा , ने सहयोग किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top