हिल न्यूज़

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, पार्टी आलाकमान ने प्रीतम सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी..

Advertisements

रिपोर्ट भगवान सिंह

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्जर्वर की बड़ी जिम्मेदारी दी गई, उनके साथ ही आब्जर्वर की जिम्मेदारी मीनाक्षी नटराजन को मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

आपकों बता दें कि प्रीतम सिंह 6 बार के विधायक हैं, और नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा :-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने काँग्रेस के वरिष्ठ नेता, और पूर्व अध्यक्ष व चकराता विधायक Pritam Singh को छत्तीसगढ़ राज्य का सीनियर आब्जर्वर बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी दुबारा भारी मतों से जीत कर सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य :-

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त होने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है, आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी दुबारा विजय प्राप्त करेगी।

मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि :-

प्रदेश कांग्रेस निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भी प्रीतम सिंह जी की नियुक्ति पर हर्ष जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top