उत्तराखंड

रामबाड़ा पुल का निर्माण पूरा, आवाजाही शुरू, श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

Advertisements

रामबाड़ा पुल का निर्माण पूरा, आवाजाही शुरू

एक महीने में तैयार हुआ पुल, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव रामबाड़ा में क्षतिग्रस्त हुए पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अतिवृष्टि के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं एवं गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव को भी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में डिस्ट्रिक डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम ने विपरीत परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय में पुल का निर्माण पूरा कर दिया है। मंगलवार से इसपर आवाजाही भी शुरू हो गई है।

केदारघाटी में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते केदरनाथ सड़क एवं पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। पैदल यात्रा मार्ग 17 स्थानों पर अत्यधिक क्षतिग्रस्त था जिसमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में रामबाड़ा का पुल भी शामिल था। पुल नहीं होने से श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से ज्यादा दूरी तय कर जाना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

विभिन्न स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने के चलते घोड़े- खच्चरों का संचालन बंद था जिसके चलते पुल से जुड़ी सामग्री समय पर नहीं पहुंच पा रही थी बावजूद इसके संबधित विभाग द्वारा न्यूनतम समय में कार्य पूर्ण किए जाने पर जिलाधिकारी ने डीडीएमए की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिकवांण ने बताया कि 21 मीटर स्पाम का यह पुल सुरक्षात्मक कार्यों के साथ मिलाकर करीब 75 लाख में बनकर तैयार हुआ है। यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालु एवं घोड़े- खच्चरों का आवागमन मंगलवार से शुरू करवा दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top