राजनीति

Politics : सत्ता से विदाई के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : राजीव महर्षि

सत्ता से विदाई के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : राजीव महर्षि

देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि ने उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘मोदी’ सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कहा कि यह न्याय की जीत है।

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें इसीलिए न्याय की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से कांग्रेस पार्टी के साथ ही देश की जनता भी खुश है। इस निर्णय के बाद लोगों का न्यायिक प्रणाली पर विश्वास दृढ़ हुआ है।

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब किसी भी तरह की सरकार का दबाव नहीं है। राहुल इस अग्निपरीक्षा में सफल होकर मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। यह सत्तारूढ़ दल के लिए खतरा है, उन्हें इस बात को समझ लेना चाहिए कि अब राहुल गांधी को वे लोग रोक नहीं पाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

कांग्रेस नेता महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद भाजपा बैकफुट पर आ गई है, उसकी राहुल गांधी को रोकने की हर कोशिश नाकाम हो गई है। अभी तक तंज कस रहे भाजपा नेताओं को जल्द नजर आएगा कि आने वाले दिनों में विपक्ष का गठबंधन INDIA बहुत मजबूत होगा और अहंकारी भाजपा की सत्ता से विदाई करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top