उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पुरोला उपजिलाधिकारी (Deputy Collector) ने बीजेपी विधायक (MLA) से बताया जान का खतरा। SDM ने MLA के खिलाफ थाने में दी तहरीर

उत्तरकाशी/देहरादून

पुरोला उपजिलाधिकारी (Deputy Collector) और बीजेपी विधायक (MLA) के बीच आपसी विवाद अब गहराता जा रहा है। एसडीएम (SDM) सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में विधायक दुर्गेश्वर लाल और एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी (Deputy Collector) की तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

उपजिलाधिकारी (Deputy Collector) सोहन सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 मई को नगर पंचायत पुरोला की ओर से अतिक्रमण हटाया। इस पर विधायक (MLA) ने रात दस बजे विश्राम गृह में बुलाया, लेकिन रात का समय होने के कारण वह नहीं जा पाए। वहीं, 22 मई की सुबह विधायक से मिलने गए तो विधायक (MLA) ने मिलने से मना कर दिया और बाजार में मिलने के लिए कहा। जब वह मुख्य बाजार में उनके खिलाफ नारेबाजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

उपजिलाधिकारी (Deputy Collector) ने आरोप लगाया कि विधायक (MLA) समय-समय पर उनसे अवैध कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं और उन्हें विधायक से जान का खतरा भी है। वहीं, पुरोला से भाजपा विधायक (MLA) दुर्गेश्वर लाल ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने 21 मई को अतिक्रमण हटाने के नाम पर वैध मकान तुड़वाए हैं। साथ ही अपने पद और सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top