उत्तराखंड

डीजीपी ने आईपीएस बने अधिकारियों को पहनाएं रैंक बैच, सरिता डोबाल और हरीश वर्मा हुए सम्मानित 

डीजीपी उत्तराखंड ने आईपीएस बने अधिकारियों को पहनाए रैंक, सरिता डोबाल और हरीश वर्मा हुए सम्मानित

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में बुधवार को एक गरिमामय पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें डीजीपी अभिनव कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों सरिता डोबाल और हरीश वर्मा को रैंक बैच पहनाए। इस अवसर पर डीजीपी अभिनव कुमार ने दोनों अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में उनकी प्रोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बदलते दौर में बच्चों की डिजिटल मॉनिटरिंग माता-पिता की सर्वोच्च जिम्मेदारी : कुसुम कंडवाल

इस समारोह में पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), आनंद शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) और पी. रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) शामिल थे। सभी ने इन अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की और उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की टीम ने किए अवैध निर्माण सील

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि सरिता डोबाल और हरीश वर्मा जैसे पुलिस अधिकारियों का प्रोन्नति पाना पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विभाग और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून में एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण

सेरेमनी के बाद, पुलिस परिवार की ओर से दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया और उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top