उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सीएम आवास में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, जोशीमठ को लेकर हो सकता है, बड़ा फैसला

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। वहीं कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे से सीएम आवास पर आयोजित की जायेगी।

इस कैबिनेट बैठक में जोशीमठ को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। दरअसल, जोशीमठ में हो रहे भू- धसाव की रिपोर्ट सभी तकनीकी एजेंसियों ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंप दी है।

लिहाजा इस रिपोर्ट पर होने के साथ ही नई विस्थापन नीति पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। इसके साथ ही शासन स्तर पर तैयार किए गए राहत पैकेज पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‎राजकीय इंटर कॉलेज दौक में हर्षोल्लास से मनाया गया ''स्वतंत्रता दिवस" ‎

विधायक निधि बढ़ाए जाने का मुद्दा भी विधायक समय समय पर उठाते रहते हैं, लिहाजा कैबिनेट बैठक में विधायकों की विधायक निधि बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव आने की संभावना है।

इसके अलावा मंत्रिमंडल के सम्मुख कई विभागों के तमाम प्रस्ताव रखे जा सकते हैं, जिसमें मुख्य रुप से सहकारिता विभाग के पैक्स नियमावली के साथ ही सहकारी बैंकों से लोन ले चुके मृत किसानों और निर्धन वर्ग की ऋण माफी के लिए कैबिनेट के सम्मुख प्रस्ताव रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक

इस कैबिनेट बैठक में बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए 4 प्रतिशत लोन देने की योजना, पर्यटन नीति का प्रस्ताव, परिवहन विभाग की वाहन खरीद नीति का प्रस्ताव, प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव, आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव के साथ ही प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों का पंजीकरण शुल्क सामान्य किए जाने का प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

इसके अलावा वन टाइम सैटेलमेंट योजना के तहत कॉलोनियों का नक्शा पास करने की समय सीमा को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर भी मिल सकती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top