उत्तराखंड

देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, बसों की भारी कमी

देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, बसों की भारी कमी

देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रविवार को कठिनाई का सामना करना पड़ा जब ग्रामीण डिपो की 29 बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन ठप हो गया। दरअसल, दिल्ली सरकार द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होने के बाद उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली कुल 194 बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया। इस फैसले का प्रभाव देहरादून के ग्रामीण डिपो पर भी पड़ा, जिससे यात्री घंटों तक बसों के इंतजार में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day : उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" से सम्मानित

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने बताया कि बंद हुई बसों के स्थान पर प्रदेश के अलग-अलग डिपो से बीएस-6 बसों को दिल्ली रूट पर भेजा जा रहा है। ग्रामीण डिपो की पांच बीएस-6 बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है, जबकि बंद हुई 29 बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे CM धामी, युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश

यात्रियों के अनुसार, दिल्ली के लिए बसों की संख्या कम होने के कारण उनमें तुरंत सवारी भर जाती हैं, जिससे यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने पीपलकोटी टनल हादसे का लिया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू कार्यों में तेजी के निर्देश
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top