उत्तराखंड

उत्तराखंड (अच्छी खबर) : डीएम सविन बंसल की पहल, देहरादून को मिलेगी ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा

Advertisements

डीएम सविन बंसल की पहल: देहरादून को मिलेगी ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा

देहरादून। जनपद देहरादून के पदभार संभालते ही जिलाधिकारी सविन बंसल शहर देहरादून में आम जनमानस को सुगम सुव्यवस्थित सुविधा मुहैया कराने में हर स्तर पर कार्यों को तेजी से संपादित करवा रहे हैं, जहां उन्होंने जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक एवं स्वच्छता के क्षेत्र में पैनी नजर बनाए हुए हैं, वहीं शहर में आवागमन की समस्या को सुगम बनाने में हर स्तर से कार्य को संपादित कराने में जुटे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

जिसके चलते आज शहर में आवागमन करने वाले वाहनों को दो ऑटोमेटेड तथा एक सामान्य पार्किंग की टेंडर निकाले गए है। ऑटोमेटेड पार्किंग 1- लैंसडाउन चौक से गांधी पार्क एवं परेड ग्राउंड के मध्य जाने वाले मार्ग पर गांधी पार्क के दाहिने और बनाई पार्किंग का निर्माण कार्य।
2- लैंसडाउन चौक पर तिब्बती मार्केट के सामने बहुउद्देशीय खेल भवन के पास पार्किंग निर्माण कार्य । उक्त दोनों ऑटोमेटेड पार्किंग के टेंडर 25 अक्टूबर 2024 को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

जबकि सामान्य पार्किंग सर्वे चौक के पास करनपुर चौकी से लगी हुई काबुल हाउस की भूमि का सतही पार्किंग निर्माण कार्य, जिसका टेंडर 23 अक्टूबर 2024 को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

जिलाधिकारी ने तीनों पार्किंग का निर्माण पूर्ण करने का जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तराखंड को दी है। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय तक पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाय।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top