उत्तराखंड

पुलिस की नई पहल : वाहन दुर्घटना में सहायता करने वालों को दून SSP व SP ट्रैफिक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

“ ट्रक चालक की सूझबूझ से बची रिक्शा लोडर चालक एवं दुपहिया वाहन चालक की जान

दिनांक 22/11/2022 को आईएसबीटी से सहारनपुर चौक की ओर आ रहे ट्रक संख्या HR 63B-2054 के बगल से गुजर रहे रिक्शा लोडर तथा दुपहिया वाहन चालक आपस में अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ रहे थे जिस पर ट्रक संख्या HR63B-2054 के चालक मोनू द्वारा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए रिक्शा लोडर एवं दुपहिया वाहन चालक को बचाने के प्रयास में अपने ट्रक को डिवाईडर पर चढा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जिससे रिक्शा लोडर एवं दुपहिया वाहन के दोनों चालकों की जान बच सकी, साथ आसपास के लोगों जिनके इस दुर्घटना से खतरा बना रहा था वे लोग भी सुरक्षित बचे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

यदि उक्त ट्रक चालक अपना नियन्त्रण खो देता तो रिक्शा लोडर एवं दुपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ वहां पर मौजूद अन्य व्यक्तियों की भी सड़क दुर्घटना का खतरा हो सकता था।

उक्त सड़क दुर्घटना में वहां पर मौजूद आसिफ पुत्र मौ0 अफजाल एवं सन्नी पुत्र नरेन्द्र द्वारा तत्परता दिखाते हुए यातायात को सुचारु कराने में अपना अमूल्य सहयोग दिया तथा ट्रक के अन्दर लदा सामान जो ट्रक पलटने के कारण मार्ग पर बिखर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

उनको स्थानीय लोगों की मदद में हटवाने में त्वरित कार्यवाही की गयी जिस सम्बन्ध में दलीप सिंह कुंवर, IPS वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अक्षय कोंडे, IPS एस॰पी॰ ट्रैफ़िक देहरादून द्वारा उक्त व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top