उत्तराखंड

बड़ी खबर: सरकारी शिक्षक के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचने का वीडियो वायरल! शिक्षा विभाग ने बैठाई शिक्षक के खिलाफ जांच, देखिए वीडियो

drunk-school-by-government-teacher.

  • सरकारी शिक्षक के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने बैठाई शिक्षक के खिलाफ जांच।

रिपोर्ट–भगवान सिंह (पौड़ी)

पौड़ी जिले में एक बार फिर से एक सरकारी शिक्षक के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचने का मामला सामने आया है शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग भी इस घटना से शर्मशार हुआ है।

 

वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है और वायरल वीडियो को चौबट्टाखाल विधानसभा के बीरोखाल ब्लॉक का बताया गया है जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़पाला मल्ला में व्यायाम के सहायक अध्यापक कल्पेंद राणा नशे में इस कदर चूर है, कि उसे अपनी हरकतों पर शर्म भी नही आ रही शराब के नशे में चूर हुआ ये शिक्षक व्यायाम का शिक्षक है।

 

लेकिन व्यायाम का शिक्षक फिट रहने के बजाय शराब नशे में चूर होकर ही स्कूल पहुंचता है और विद्यालय पहुंचने पर स्कूल ऑफिस में स्टाफ के साथ भी अभद्रता से पेश आता है मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि शराबी शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी जांच करवाई जा चुकी है और दो बार शिक्षक को इसी कारण निलंबित भी किया गया है।

एक बार फिर से शिक्षक शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचा है, जिस पर उचित खण्ड शिक्षा अधिकारी बीरोखाल को जांच सौंपी है मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गढवाल मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट को प्रकरण से अवगत करवा दिया गया है जल्द ही उक्त प्रकरण में ठोस कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top