हिल न्यूज़

डोईवाला : पंचायत की बैठक में समस्याओं का समाधान ना होने पर जताई नाराजगी, लगाई जमकर फटकार

रिपोर्टर : प्रियांशु सक्सेना

डोईवाला। डोईवाला ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने की। मंगलवार को आयोजित बीडीसी की बैठक में सड़क, पानी, स्वास्थ्य, बिजली की समस्याओं का निवारण करने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र और गांव की समस्याओं को बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष रखा। जिस पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि नए व पुराने प्रस्तावों पर जल्दी अमल किया जाएगा।

वहीं पंचायत की बैठक में समस्याओं का समाधान ना होने पर नाराजगी जताई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा की बैठक में तैयारियों और जानकारी के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य प्रगति व कब तक कार्य समाप्त होगा उसकी जानकारी दें।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

विधायक बृजभूषण गैरोला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायतों में जाकर भी समस्याओं का निदान किया जाए। बैठक में खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, राजेंद्र पाल, विनीता नौटियाल, संजय बहुगुणा, अनिल पाल, सुधीर रतूड़ी, आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top